झांसी: प्री मानसून बारिश ने खोली पोल, सीपरी रेलवे ब्रिज के नीचे भरा पानी, वीडियो वायरल, लोग बोले- अभी ये हाल तो आगे क्या होगा
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झाँसी में हुई प्री मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भले ही दिलाई, लेकिन साथ ही परेशानी भी बढ़ा दी। शनिवार को 20 मिनट की बारिश ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला, तो सीपरी बाजार रेलवे ब्रिज के नीचे भी रोड पर पानी भर गया, ड्रेनेज़ ठीक न होने से काफ़ी देर तक लोगों को वाहन निकालने में दिक्कत हुई।