झांसी: बबीना के मानकुआ में सेना का ड्रोन गिरा, आवाज के साथ ब्लिंक लाइट देख ग्रामीण हुए दहशत में, आर्मी और पुलिस पहुंची
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झांसी में शनिवार रात को सेना का ड्रोन गिर गया। आवाज के साथ लाइट ब्लिंक हो रही थी। यह देख ग्रामीण दहशत में आ गए और काफी दूर हट गए। सूचना पर सेना के अधिकारी, इंटेलीजेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद सेना के अधिकारी ड्रोन को अपने साथ ले गए। घटना बबीना थाना क्षेत्र के मनकुआं गांव की है।