दुर्गावती: दुर्गावती के प्रकाश हास्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, NH-19 किया गया जाम
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती बाजार मे स्थित प्रकाश हास्पिटल मे इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 09 बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रामएकबाल सिंह ग्राम बिछिया थाना दुर्गावती जिला-कैमूर का निवासी है।परिजनो ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए NH-19 को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस परिजनो को समझाने मे जुट गई है।