नगरी: नगरी जनपद पंचायत में बैठक लेकर कलेक्टर ने सुनी टाइगर रिजर्व के ग्रामीणों की समस्याएं
धमतरी जिले के नगरी जनपद पंचायत के सभा कक्ष में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अबिनाश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जल, जंगल, जमीन संघर्ष समिति से जुड़े कई गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखे।