प्रतापगढ़: बरखेड़ा में भाजपा की मंडल बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
छोटीसादड़ी। भाजपा के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत छोटीसादड़ी पूर्वी मंडल की मासिक बैठक ग्राम बरखेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधायक श्रीचंद कृपला