मुज़फ्फरनगर: छपार में पुलिस के सामने खूनी संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, दर्जनभर घायल, VIDEO वायरल
छपार थाना क्षेत्र में खेत और पेड़ों की छंटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों, पत्थरों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई।इस हिंसक झड़प में करीब दर्जनभर लोग,जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं,घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल है।पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही