#पीडीए #पंचायत में #रोजगार, #महंगाई, #चिकित्सा और सुरक्षा के मुद्दे उठे
#पीडीए #पंचायत में #जनसमस्याओं पर चर्चा
बरेली। होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल और नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ रोजगार, महंगाई, चीनी की कीमत, चिकित्सा और सुरक्षा जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा हुई।
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को भी मजबूती से उठाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसानों को उचित मूल्य और उपभोक्ताओं को उचित दर पर वस्तुएं उपलब्ध कराने के बीच संतुलन जरूरी है।
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा आम लोगों को सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही। महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट प्रभारी राजेश मौर्य ने भी सामाजिक भाईचारे, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे।
पंचायत में सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद विष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव, धीरज मधुकर, प्रशांत बाल्मीकि, सिंपल कन्नौजिया, शीवा नाज, मनीषा सक्सेना, पंकज बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि, नीरज, ऊषा करण सागर, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।
#Bareilly #news #live