दरभंगा: घनश्यामपुर में युवक गिरफ्तार, हथियार वाली फोटो से खुला राज; घर के पीछे जमीन में गड़ा था देसी कट्टा
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान क्रांति कुमार, पिता राजेंद्र चौपाल, ग्राम गजौन, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को थाना अध्यक्ष को गुप्तचर के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति