पालीगंज: पालीगंज बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर एसडीओ और डीएसपी ने किया निरीक्षण, दी अतिक्रमणकारी को चेतावनी
Paliganj, Patna | Jun 22, 2026 पालीगंज नगर बाजार में लगातार अतिक्रमण फिर से सक्रिय होने के बाद पालीगंज एसडीओ चंदन कुमार और डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बाजारों में पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही कड़ी शब्दों में अतिक्रमणकारियों को कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटाए अन्यथा उचित कार्रवाई होगी।