हमीरपुर: मेरापुर के निर्दोष युवक पुलिसिया टार्चर मामले की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X हैंडल पर की निंदा
हमीरपुर सदर कोतवाली के मेरापुर निवासी निर्दोष युवक को वारंटी बता कर कोतवाली उठा ले गयी थी। आरोप है पुलिस ने टार्चर किया। यह मामला अब तूल पकड़ रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X हैंडल पर पुलिसिया टार्चर की निंदा की है। अखिलेश यादव ने लिखा पुलिस ने मिलते जुलते नाम के चक्कर में बेकसूर युवक के साथ की मार पीट। लिखा बेहद दुखद निंदनीय शर्मनाक समाचार ।