नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर सराय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,मृतक की पहचान मनोज पुत्र महावीर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर।