बैरसिया: डॉग बाइट के मामलों में फिर हुई बढ़ोतरी, अस्पतालों में रोजाना आ रहे हैं कई मरीज
Berasia, Bhopal | Apr 28, 2026 राजधानी भोपाल में डॉग बाइट के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। जेपी और हमीदिया अस्पताल में रोजाना 50 से 60 नए मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि 200 से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी शुरू होते ही ऐसे मामलों में इजाफा होता है|