रॉबर्ट्सगंज: सलखन के बैरिहवा टोला में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बैरीहवा टोला में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 45 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ पौड़ी ने गांव के पास बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सात बच्चे पीछे छोड़ गया है।