मेहगांव: पावई थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव में घूरा डालने के विवाद में फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 23, 2025 पाबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादिया छोटी बाई बघेल निवासी विजयगढ़ ने पुलिस को बताया।कि दुर्जन सिंह बघेल निवासी विजयगढ़ ने 10 जनवरी को लगभग 10 बजे विजयगढ़ गांव में फरियादिया की खाली जगह पर घूरा डालने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 23 जनवरी को लगभग 2:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।