मेहगांव: संयुक्त किसान मोर्चा की गोहद में अंबेडकर पार्क में बैठक हुई, 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का निर्णय लिया गया
Mehgaon, Bhind | Jan 22, 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन,अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों की भिंड जिले की बैठक बुधवार को 3बजे अंबेडकर पार्क गोहद में संपन्न हुई।बैठक में भारतीय किसान यूनियन एवं भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष मेहगांव, गोरमी, अटेर,गोहद के ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड निकालने का बैठक में निर्णय लिया।