मेहगांव: मेहगांव में मेला ग्राउंड के पास अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 22, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मेला ग्राउंड बिजली के खंबे के पास मेहगांव में आरोपी रमेश जाटव निवासी ग्राम कन्हारी को अवैध शराब के साथ मंगलवार को रात लगभग 9:00 बजे पकड़ा।तलाशी लेने पर 19 क्वार्टर देसी शराब के जप्त किए। पुलिस ने मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।