मेहगांव: मेहगांव में भिंड-ग्वालियर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Mehgaon, Bhind | Jan 21, 2025 सूचनाकर्ता पूरन जाटव निवासी खेरिया थापक ने पुलिस को बताया।कि सोमवार को शाम लगभग 7बजे अज्ञात वाहन ने ग्राम बहुआ के पास भिंड ग्वालियर रोड पर मेहगांव में लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक में टक्कर मार दी।जिससे पत्नी सुनीता गिर गई। वाहन का पहिया सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने सोमवार को रात लगभग 9बजे मामला दर्ज कर मंगलवार को 10बजे पोस्टमार्टम कराया।