लोहाघाट: मडलक में 11-12 नवंबर दो दिवसीय बग्वाली महोत्सव, 12 गांवों की रथ यात्राएं मुख्य आकर्षण
लोहाघाट के मडलक में 11 और 12 नवंबर को भैया दूज पर दो दिवसीय बग्वाली महोत्सव होगा। 12 गांवों की भव्य रथ यात्राएं निकलेंगी। नेपाल समेत अन्य इलाकों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। 12 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा।