सिमडेगा: बीच मुहल्ला के पास स्कूटी के धक्के से एक व्यक्ति हुआ घायल
भट्ठी टोली निवासी चंदन नायक नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात टुकुपानी की तरफ से पैदल घर आ रहा था। इसी क्रम में बीच मुहल्ला के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी उसे धक्का मार कर फरार हो गई जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद वह काफी देर वहीं पड़ा रहा। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे घायल पड़ा देखा। तब उसे देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।