सिमडेगा: महुआ टोली में एक किशोर को काटा जहरीला सांप, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
महुआ टोली निवासी सुलेमान तिर्की नामक किशोर को गुरुवार की देर रात सोए अवस्था में एक जहरीला सांप काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे देर रात 2 बजे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आज इसके शव का पोस्टमार्टम करा, शव परिजनों को सौंप देगी।