सिराथू: दारानगर सोसायटी की दीवार से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत
दारानगर मे सोसायटी की दीवार से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई है।बताया जाता है कि कोखराज इलाके के परसखी गांव के रहने वाले रमाशंकर पांडे पुत्र राजलाल किसी काम से दारानगर आए हुए थे।उनकी बाइक दारानगर सोसायटी के पास अनियंत्रित होकर दीवार में जा टकराई है।घायल अवस्था में सीएचसी कड़ा ले जाया गया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।