सिराथू: शीतला धाम में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सिराथू तहसील इलाके के कड़ा शीतला धाम की एक वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि यह मारपीट श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई है।इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं दी गई है।