राऊ: जोन कार्यालय 21 को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस की मांग पर महापौर ने किया कटाक्ष, संभाजी राव के नाम पर रखने की थी मांग
Rau, Indore | Feb 22, 2025 इंदौर शहर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने नगर निगम के जोन क्रमांक 21 का नाम वीर सावरकर से हटाकर संभाजी राव भोसले के नाम पर करने की मांग की है। कांग्रेस की इस मांग को लेकर महापौर ने कहा कि कांग्रेसी देर आए लेकिन दुरुस्त आए, क्योंकि अब तक कांग्रेस शासन काल में हमें सिर्फ अकबर, बाबर और हुमायूं ही पढ़ाया गया है।