फतुहा: पचरुखिया पुलिस ने नालंदा जिले के चंडी गांव से एक युवक को मंडप से सकुशल बरामद किया
Fatwah, Patna | Apr 30, 2026 गुरुवार को पचरुखिया पुलिस ने एक युवक को नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बने मंडप से सकुशल बरामद कर लिया है। महज 4 घंटे के अंदर बरामद करते हुए युवक को पकड़ा हुआ विवाह होने से बचा लिया है। मानसिंहपुर गांव निवासी निर्मल कुमार के 19 वर्षीय पुत्र मोहित रंजन है। मोहित रंजन को चार चक्के गाड़ी पर सवार 5-6 लोगों ने डरा धमकाकर जबरन अगवा कर ले गया था।