तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार को ड्रिल मशीन वापस मांगने गए एक युवक पर पड़ोसियों ने लाठी डंडे और लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित पक्ष ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए तारापुर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.