गैरतगंज: ईद-उल-अज़हा को लेकर गैरतगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे से मनाएं त्योहार
ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाए जाने को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास गैरतगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी र