कानपुर: पनकी थाने में तैनात दरोगा के विरुद्ध युवती ने दर्ज कराई रेप की एफआईआर, पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पनकी थाने में तैनात दरोगा अनुज तिवारी के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि 2021 से दोनों रिलेशन में है,साथ में पढ़ाई करते थे। वहीं से दोस्ती, प्यार और फिर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण किया।दरोगा की नौकरी लगने के बाद शादी से मुकर गया। पुलिस आयुक्त ने जांच कराई जिसके बाद दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।