कोंडागांव: ग्राम बफना के एक खेत में मिला गांजा का एक पौधा, कोंडागांव पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला कोण्डागांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही की है। गांजा की खेती करने के नाम पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी के दो एकड़ खेत में गांजे का एक पौधा पाया गया था। आरोपी के कब्जे से गांजा का एक पौधा भी जब्त किया है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।