कोंडागांव: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने ली कोंडागांव में वन अधिकार पत्र धारकों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का निर्णय
मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वन अधिकार पत्र धारक परिवारों के सदस्यों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मिशन जल शक्ति के तहत जल संरक्षण के लिए भी अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।