कोंडागांव: NH-30 मरकाम ढाबा के पास मिले अज्ञात शव की जगदलपुर निवासी के रूप हुई पहचान, फरसगांव पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
NH-30 मरकाम ढाबा के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को ठोकर मार कर फरार हो गया।इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है । सूचना पर फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में रखवाकर मृतक की पहचान में जुटी हुई थी।पुलिस ने मृतक की पहचान जगदलपुर निवासी फागु सोनी पिता बंसी सोनी 48 वर्ष के रूप में की है।