मुरादाबाद: गोकशी के आरोप में भीड़ द्वारा पीटकर शाहेदीन की हत्या पर लाजपत नगर में AIMIM महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने जताया दुख
AIMIM मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने मज़दूर शाहेदीन की हुई मौत पर अफ़सोस जताया। वकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि चाहे BJP की सरकार हो या समाजवादी की सरकार हो मरता मुसलमान ही है, आज BJP सरकार में शाहेदीन को मार दिया गया ऐसे ही भीड़ ने समाजवादी की सरकार में अख़लाक़ को मार दिया था, अखलाक को आज तक इंसाफ नही मिला।