गोंडा: कोतवाली नगर पुलिस ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को चोरी की दो विद्युत मोटर के साथ किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 19, 2024 कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को चोरी की दो विद्युत मोटर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शान अली निवासी सिविल लाइन आईटीआई बताया है। अभियुक्त ने बताया कि आईटीआई की बाउंड्री वॉल के अंदर लगी विद्युत मोटर चोरी की है। मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस ने पकड़ लिया और चालान के लिए भेजा है।