गोंडा: गोंडा कचहरी में पेशी पर आए लोढ़िया घाटा निवासी शख्श की बाइक गेट से हुई चोरी आईजीआरएस पर शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Gonda, Gonda | Feb 19, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोढ़िया घाटा निवासी नकछेद की बाइक दीवानी कचहरी के गेट नंबर दो से चोरी हो गई है। नकछेद के मुताबिक सात फरवरी को वह गोंडा दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए थे ।गेट नंबर दो पर बाइक खड़ा किया था। लौटकर वापस आये तो बाइक चोरी हो गई थी। बताया कि बाइक की रिपोर्ट आईजीआरएस पर शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया है।