गोंडा: यूपी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षार्थियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने गोंडा में दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर शहर के गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया है। साथ ही परीक्षार्थियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है। पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सूबे भर में 17 और 18 फरवरी को किया गया था। इस परीक्षा में तमाम सॉल्वर पकड़े गए हैं।