सिंगरौली: हर्दी तिराहे के समीप पत्नी के सामने पति की ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत, जांच शुरू
जिले में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने की वजह से बैढ़न के रहने वाले गोपीचंद की मौके पर मौत हो गई पति पत्नी आज सुबह खुटार से एक साथ बैढन की तरफ आ रहे थे तभी हर्दी तिराहे पर पति ट्रक की चपेट में आ गया और पत्नी के सामने ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक को जप्तकर चालक को हिरासत में ले लिया है।अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।