गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ,खाते में पहुँची पेंशन की राशि,हर महीने की 10 को मिलेगा पैसा,बिहार CM ने की घोषणा
बिहार के वृद्धों,दिव्यांगी और विधवाओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।अब हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधा लाभुक के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।बिहार सीएम के द्वारा राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का जिला स्तर पर गया समाहरणालय में सीधा प्रसारण किया गया।