चूरू: सरदारशहर पुलिस की कार्रवाई में होटल में देह व्यापार का खुलासा, 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। सरदारशहर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान में हनुमानगढ़ रोड स्थित एक होटल पर दबिश देकर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन और डीएसपी कुलदीप वालिया के नेतृत्व में थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई की टीम ने होटल संचालक सहित 2 युवकों और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया।