गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों ने युवा कलाकार ऋषि तनियाल को दी पहचान, सोशल मीडिया में वायरल हो रही रील
गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में पहाड़ का प्रेम, विरह, प्रकृति और पहाड़ की पीड़ा महसूस होती है। उनकी आवाज को आंखें बंद करके भी पहचान लेना आसान है। नेगी जी जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, लेकिन जब किसी युवा कलाकार की आवाज में उनकी झलक सुनाई दे, तो यह उस कलाकार के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं।
इन दिनों टिहरी के युवा कलाकार ऋषि तनियाल नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीतों को अपनी आवाज में गाकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनकी गायकी को लोग पसंद कर रहे हैं और उनकी आवाज में नेगी जी की झलक की जमकर तारीफ भी हो रही है।
-आप भी ऋषि तनियाल के गीत सुनिए और कमेंट में बताइए कि आपको उनकी आवाज कैसी लगी?
-क्या आपको भी इसमें नेगी जी की झलक सुनाई देती है?
#NarendraSinghNegi #RishiTaniyal #GarhRatna #Uttarakhand #UttarakhandMusic #PahadiMusic #PahadiSongs #GarhwaliSongs #Garhwal #Tehri #Pahad #PahadiCulture #Uttarakhandi #PahadiSinger #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 25, 2026