चक्रधरपुर: झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर आदिवासी मुंडा समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके संघर्ष, बलिदान और आदर्शों को याद किया गया।