तिलहर/शाहजहांपुर
====
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस
पर कार्यक्रम आयोजित।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद की अध्यक्षता में आशीर्वाद का दिया नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।लाभार्थियों से अपने घरों के आगे दिया जलाने की अपील की गई।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आशीर्वाद का दिया नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई।
इस दौरान आम नागरिकों सहित जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है उनसे प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर हर्ष जताते हुए अपने घरों के आगे एक दिया जलाने का आवाहन किया गया।ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन तलाक खत्म कर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया।राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री के द्वारा सर्वसमाज को उनका सम्मान और उचित स्थान देने का काम किया गया है।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अरुण यादव चैनू के द्वारा किया गया।इस दौरान एडीओ पंचायत,अनिरुद्ध यादव,प्रेमपाल सिंह,रक्षपाल सिंह यादव,शैलेंद्र शर्मा मंटू,लल्ला यादव,बृजमोहन,सुधीर गंगवार,प्रीति राठौर आदि मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Sep 17, 2026