टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी मार्ग:खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल: बिना नंबर का ओवरलोड डंपर रोका, फिर क्यों छोड़ दिया गया?
जिले में खनिज परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने एक बिना नंबर प्लेट वाले ओवरलोड डंपर को रोककर जांच की, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिए जाने की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि डंपर में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज सामग्री भरी हुई थी और वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।