कानपुर: डीसीपी सेंट्रल ने काकादेव थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने काकादेव थाने का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण किया। कार्यालय अभिलेख, मलखाना, महिला डेस्क, सीसीटीएनएस आगंतुक रजिस्टर देखा। थाना प्रभारी को थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही थाने में आने वाले पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए.