शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र में टापर गांव के पास गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।