गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस के विशेष अभियान में 489 लीटर देसी और 27 लीटर विदेशी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
गया जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान 489 लीटर देसी महुआ शराब और 27 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और 1 फ्रीजर भी जब्त किया गया। कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को