महोबा: महोबा महिला थाने में मिशन शक्ति की पहल से पारिवारिक विवाद सुलझाया, पुलिस ने परिवार को बिछड़ने से बचाया
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा महिला थाना मिशन शक्ति केन्द्र की पहल पर गहनों को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद का सुलह-समझौते से निस्तारण हुआ। शेखूनगर निवासी रचना तिवारी ने चरखारी निवासी चचिया ससुर आशाराम के खिलाफ शिकायत की थी।काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में सौहार्द से रहने पर सहमति जताई। लिखित सुलहनामा के बाद प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।