गुना नगर: राजीव गांधी कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
4 मार्च को गुना आने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के कई नेताओं ने गुना के राजीव गांधी कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया। साथ ही सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये|