कोल: प्रीपेड विद्युत मीटर के विरोध में व्यापार मंडल ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, खैर रोड़ पर मीटर खदेड़ने का आह्वान
Koil, Aligarh | Mar 29, 2026 अलीगढ़ में विद्युत विभाग के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद लगातार हंगामा बढ़ता जा रहा है। प्रीपेड मीटर के विरोध में व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आया है। मीटर के विरोध में भारी मात्रा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी खैर रोड पर इकट्ठा हो गए। पोस्टर बैनर लेते हुए उन्होंने प्रीपेड मीटर का विरोध जताया और विद्युत विभाग के विरोध में नारेबाजी की।