कोलायत: 22 वर्षीय विवाहिता घर से लापता, परिजनों ने जताई चिंता, कोलायत थाने में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
कोलायत थाना क्षेत्र के नयागांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के बिना बताए घर से चले जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार बेहद चिंतित है। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का सुराग नहीं लगा, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि नयागांव निवासी 22 वर्षीय श्रीमती सोनू कंवर गायब है।