मड़ियाहू: इमिलिया घाट पुल के पास से टॉप-10 अपराधी दीपक यादव को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया
रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने टॉप-10 अपराधी दीपक यादव को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। प्रभारी निरीक्षक महंगू यादव ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बताया कि रामपुर पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2025 को ग्राम मई निवासी दीपक यादव को डीहबाबा मंदिर, इमिलिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया।