ओबरा: चोपन के वार्ड नं. 2 में राज्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया
Obra, Sonbhadra | Apr 25, 2026 सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चोपन वार्ड नं. 2 में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने शनिवार को संविधान शिल्पी,भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता, न्याय और संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।